Thursday, 20 August 2015

सर्दी-खांसी-जुकाम का घरेलू ईलाज

सर्दी-खांसी-जुकाम का घरेलू ईलाज

मौसम बदल रहा है और इस बदलते मौसम में अगर हमें कोई बीमारी सबसे ज्यादा परेशान करती है तो वह है सर्दी, खांसी और जुकाम। लेकिन परेशान होने की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि हमारे घर में ही कई ऐसी चीजें हैं, जो इससे आसानी से निजात दिला सकती हैं। आइए राजेश मिश्रा के सौजन्य से जानें, उन घरेलू नुस्खों के बारे में:
अदरक वाली चाय : सर्दी-जुकाम में तो अदरक की चाय पीने की सलाह हमारी दादियां-नानियां देती ही हैं। और यह सलाह गलत भी नहीं होती है। अदरक की एक अच्छी सी चाय आपको सर्दी से लड़ने की जबर्दस्त ताकत देती है।
हल्दी और दूध : अदरक और मसाला चाय को भूल भी जाएं तो, दूध और हल्दी का मिक्स्चर भी आपकी सर्दी को ठीक कर सकता है। सबसे बड़ी बात इसे बच्चे, बूढ़े या जवान कोई भी ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment